आवश्यक सामग्री :
३ अंडे
२ प्याज़ बारीक़ कटा हुआ
२ टमाटर
२ स्पून हरा धनिया
२ स्पून दही
१ स्पून खसखस
१ इंच अदरक का टुकड़ा
४ कलियाँ लहसुन
१ हरी मिर्च
१/२ स्पून किचन किंग मसाला
१/२ स्पून गरम मसाला
१/४ स्पून हल्दी पाउडर
२ पिंच काली मिर्च पाउडर
१/२ स्पून लाल मिर्च पाउडर
४ स्पून तेल
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि : ऑमलेट करी बनाने के लिए एक बाउल में अंडे तोड़कर डालें। काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और थोड़ा सा नमक डालकर फेंट लें और साइड में रखें। टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, खसखस को ग्राइंडर जार में डालें और पेस्ट बना लें। एक पैन में १ स्पून तेल गरम करें। अंडे का मिश्रण डालें मध्यम आंच पर १ मिनट पकाएं। अब पलट दें और दूसरी तरफ से भी पका लें। फोल्ड कर दें और स्ट्रिप्स में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। कटा हुआ प्याज़ डालकर भूनें। २ मिनट बाद टमाटर का पेस्ट डालें। मध्यम आंच पर पकाएं। बीच बीच में चलाते रहें। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, किचन किंग मसाला और नमक डालें। १ मिनट बाद दही डालें। अब १.५ कप पानी डालें। उबाल आने दें हरा धनिया डालें और ५ -७ मिनट पकाएं। अब ऑमलेट के पीसेज को करी में डालें। २ मिनट बाद गैस बंद कर दें। हरा धनिया से गार्निश करें। रोटी या परांठा के साथ खाएं।